मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर शिक्षकों की बैठक

Apr 05, 2026 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

धनवार प्रखंड में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम की योजना बनाई गई। शिक्षकों ने समान वेतन, टीईटी समतुल्य प्रमाण पत्र, और सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांगें रखीं। सभी शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।

मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर शिक्षकों की बैठक

खोरीमहुआ/राजधनवार। धनवार प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर स्थित पीपल पेड़ के समीप आकलन पास सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, धनवार इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अलिशा कुमारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव नित्यानंद पाण्डेय ने बताया कि राज्य स्तरीय संघ के आह्वान पर 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर धनवार प्रखंड से शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार वादों के साथ सत्ता में आई, लेकिन अब उन वादों को पूरा करने में उदासीनता दिखा रही है।

उन्होंने शिक्षकों की प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए, आकलन पास शिक्षकों को टीईटी समतुल्य प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए तथा 1000 मानदेय वृद्धि का बकाया एरियर सहित भुगतान किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की भी मांग की गई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार “करो या मरो” आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक एकजुट होकर रांची कूच करेंगे। कार्यक्रम की लिखित सूचना राज्य स्तरीय संघ द्वारा विभाग को पूर्व में ही दी जा चुकी है। बैठक में रूपा कुमारी, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार, नन्दलाल यादव, सुधीर सिंह, जितेन्द्र वर्णवाल, मनोज दास, पवन कुमार, इब्राहिम हसन रिजवी, यूनुस अंसारी, रविन्द्र विद्यार्थी, महेश कुमार शर्मा, शालीग्राम पांडेय, विद्याभूषण पाण्डेय, संजय कुमार राय, बमशंकर सिन्हा, आशीष पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार, मो. रफीक, गोपाल राय, मुमताज अली, सुनील कुंअर, टुपलाल राय, राजेश शर्मा, जनार्दन यादव, अयोध्या रविदास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।