ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकहीं गायब मिले शिक्षक तो कहीं बंद थे स्कूल

कहीं गायब मिले शिक्षक तो कहीं बंद थे स्कूल

डीएसई ने सदर प्रखंड के कई स्कूलों को किया औचक निरीक्षण विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र देना, किताब वितरण आदि का कार्य चल रहा है। स्कूलों में अभी रोटेशन के हिसाब से दो से तीन शिक्षकों की ड्यूटी करनी...

कहीं गायब मिले शिक्षक तो कहीं बंद थे स्कूल
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 16 Jul 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड के कई स्कूलों को औचक निरीक्षण बुधवार को गिरिडीह डीएसई अरविंद कुमार ने किया। औचक निरीक्षण में कही स्कूल बंद थे, कहीं शिक्षक ही गायब थे। स्कूलों में अभी नामांकन, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र देना, किताब वितरण आदि का कार्य चल रहा है। स्कूलों में अभी रोटेशन के हिसाब से दो से तीन शिक्षकों की ड्यूटी करनी है। जहां स्कूल बंद मिले व जिन स्कूलों में ड्यूटी वाले शिक्षक गायब मिले उनको स्पष्टीकरण कर उनके वेतन को स्थगित किया जाएगी।

बुधवार को औचक निरीक्षण में डीएसई मवि अकदोनीखुर्द गए, जहां स्कूल बंद पाया। इसके बाद उमवि अकदोनीकला पहुंचे जहां नामांकन का कार्य चल रहा था। डीएसई ने यहां नामांकन संबंधित जानकारी ली। वहीं उमवि लोदी सरहच्चा में प्रभारी एचएम राजेंद्र कु सिंह टीसी देने का काम कर रहे थे। यहां शिक्षिका सकुंतला देवी व पारा शिक्षक प्रीतम दास ड्यूटी से गायब मिले। उमवि हिरणपुर पहुंचकर डीएसई ने 6 विद्यार्थियों के बीच किताब का वितरण किया। उउवि बरहमोरिया में ड्यूटी वाले शिक्षक उपस्थित मिले। यहां नामांकन का काम चल रहा था। निरीक्षण में बीइइओ विद्यासागर मेहता भी मौजूद थे। डीएसई अरविंद कुमार ने बताया कि बंद स्कूल के शिक्षक व गायब शिक्षक केा स्पष्टीकरण कर उनका वेतन स्थगित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें