ठंड लगने से सहायक अध्यापक की मौत
गिरिडीह के मंझलाडीह पंचायत के सहायक अध्यापक तालेश्वर हेम्ब्रम की ठंड लगने से मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन रांची...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के टोला मंझलाडीह निवासी सहायक अध्यापक 57 वर्षीय तालेश्वर हेम्ब्रम की ठंड लगने से मौत हो गई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। तालेश्वर हेम्ब्रम उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंझलाडीह में सहायक अध्यापक थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अचानक ठंड लगने से तालेश्वर की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को तालेश्वर की मौत हो गई। तालेश्वर की मौत के बाद शव को शुक्रवार की देर रात को मंझलाडीह लाया गया। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि तालेश्वर को ठंड लग गई थी। ठंड लगने की वजह से ही उसकी मौत हुई है। तालेश्वर को एक बेटा एवं दो बेटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।