
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बगोदर में विवाहिता नगमा खातुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और सास-ससुर से पूछताछ कर रही है। नगमा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने की संभावना है।
बगोदर, प्रतिनिधि। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह की यह घटना मंगलवार को हुई है। पुलिस फिलहाल मृतका के सास और ससुर को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। मृतका का नाम नगमा खातुन है। पांच साल पूर्व उसकी शादी इसी गांव के शहजाद से हुई थी। वह फिलहाल मुंबई में है। फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। वैसे मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया है। ससुरालवालों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के नावासार की रहनेवाली नगमा की शादी 2020 में बगोदरडीह के शहजाद के साथ हुई थी। शहजाद मुंबई में मजदूरी करता है और घटना के समय भी वह वहीं है। नगमा के मायके वालों का आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस फिलहाल शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सास-ससुर को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हीं मामले की सच्चाई पता चलेगी। फोटो - 09 जीआरडी 86 घटना के बाद बगोदर थाना में लोगों की जुटी भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


