बेंगाबाद: ईट व्यवसायी की संदिग्धावस्था में मौत

Apr 04, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बेंगाबाद के दुर्गापुर निवासी 45 वर्षीय प्रयाग सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उन्हें एनएच के पास अचेत अवस्था में पाया गया और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रयाग सिंह ईंट व्यवसायी थे और उनके पीछे परिवार छोड़ गए हैं। घटना की जांच जारी है।

बेंगाबाद: ईट व्यवसायी की संदिग्धावस्था में मौत

बेंगाबाद। फिटकोरिया पंचायत के दुर्गापुर निवासी 45 वर्षीय प्रयाग सिंह की गुरुवार शाम संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। फिटकोरिया के पास एनएच के बगल अचेत अवस्था मे वह पड़े थे। सूचना मिलने पर परिजन इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। इस घटना से आश्रित परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शव के गांव पहुंचने पर परिजनों के चीख और पुकार से वहां का माहौल गमगीन हो गया है।

बताया जाता है कि प्रयाग सिंह ईंट के व्यवसाई थे। घटना की शाम बेंगाबाद बाजार जाने की बात कहकर उनके घर से निकलने की बात बताई जाती है। घर से उनके निकलने के कुछ ही देर बाद परिजनों को फिटकोरिया एनएच के बगल अचेत अवस्था में उनके गिरे होने की सूचना मिली। तब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईंट व्यवसाई की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में कई तरह की चर्चा व्याप्त है। हालांकि ईंट व्यवसाई की हुई मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ईट व्यवसायी अपने पीछे पत्नी के अलावा चार पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया है। इधर बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने कहा कि इस घटना की थाना को कोई सूचना प्राप्त नहीं है। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फर्दबयान मिलन के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।