अंडा प्लांट के कर्मी की पत्नी का शव नाले से बरामद

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

मधवाडीह पंचायत के अंबाटांड़ मौजा में अंडा प्लांट के कर्मचारी अमरनाथ शर्मा की पत्नी पूनम कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव नाले से बरामद हुआ। पति ने मिर्गी के दौरे से मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अंडा प्लांट के कर्मी की पत्नी का शव नाले से बरामद

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के अंबाटांड़ मौजा में संचालित अंडा प्लांट के कर्मचारी अमरनाथ शर्मा की 29 वर्षीया पत्नी पूनम कुमारी की शनिवार अल सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। अंडा प्लांट के बगल नाले से महिला का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई रणधीर कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। मिर्गी का दौरा आने से महिला की मौत होने की बात उसके पति ने बताई है। इस सिलसिले में मृतका के पति ने मिर्गी के दौरा पड़ने से पत्नी की मौत होने संबंधी थाना प्रभारी को आवेदन भी दिया है।

पति और परिवार की स्थिति

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश गोरखपुर टिकरिया गांव निवासी अमरनाथ शर्मा पिछले कई माह से अंडा प्लांट में काम कर रहे थे। पत्नी व तीन बच्चों के साथ वे प्लांट में ही रहते थे। घटना की अल सुबह उसकी पत्नी शौच के लिए नाला की ओर गई थी। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी। तब पति उसकी तलाश में नाला की ओर गए। महिला का शव नाला में पड़ा हुआ था। हल्ला होने पर प्लांट के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और महिला के शव को प्लांट ले आया गया। इस बीच बेंगाबाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में उसके पति ने मिर्गी से पत्नी के ग्रसित होने की बात कही। कहा कि मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने किसी पर कोई शक संदेह व्यक्त नहीं किया है। घटना के बाद मृतका के तीनों बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। इससे वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था। पूछताछ के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूनम कुमारी की मृत्यु कैसे हुई?
पति ने बताया कि मिर्गी के दौरे से पूनम कुमारी की मृत्यु हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।