Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSuicide in Kajro Village Minhaz Ansari Found Hanging Investigation Underway
मनिहारी का सामान बेचनेवाले व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मनिहारी का सामान बेचनेवाले व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

बेंगाबाद के फिटकोरिया पंचायत के कजरो गांव में 45 वर्षीय मिन्हाज अंसारी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मामला संदिग्ध बताया गया है और जांच जारी है।

Dec 03, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फिटकोरिया पंचायत के कजरो गांव में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय मिन्हाज अंसारी उर्फ पुतुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एएसआई सुनील तिर्की सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक शादीशुदा था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री भी है। वह गांव-गांव में घूमकर मनिहारी का सामान बेचता था। बताया जाता है कि सुबह के लगभग 07:30 बजे दो मंजिला पर बने कमरे को बंद कर छत की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर वह झूल गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काफी देर बाद भी घर में उसे नहीं पाने के बाद परिजन छत के कमरे में झांककर देखा तो वह फांसी के फंदा में झूल रहा था। हल्ला होने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदा से नीचे उतारा गया। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। तब बेंगाबाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने खाट पर पडे शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, परिजनों का कहना है कि खाना खाकर वह रात को कमरा में सोया हुआ था। सुबह काफी देर बाद भी नहीं उठा। परिजन उसे कमरे में देखने गया। बाहर से आवाज देने पर भी वह जब नहीं जगा तब लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदा से झूलता हुआ मिला। कहा कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। इधर, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फांसी लगाने से उसकी मौत हुई प्रतीत होती है लेकिन मामला संदिग्द्ध बताया गया है। कहा कि परिजनों के अनुसार रात में फांसी लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन यह घटना सुबह की है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी के केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।