मिलन समारोह को लेकर ब्राह्मण महासंघ ने की बैठक

Jan 02, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की जिला कमेटी द्वारा 4 जनवरी को वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह की सफलता पर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और समिति का गठन किया गया। विभिन्न राज्यों से स्वजातीय बंधुओं के आने की संभावना जताई गई।

मिलन समारोह को लेकर ब्राह्मण महासंघ ने की बैठक

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ जिला कमेटी गिरिडीह की ओर 4 जनवरी को आहूत वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह की सफलता को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। यह बैठक कृष्णकान्त मिश्रा के गिरिडीह आवास पर हुई। जिसमें जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, महेश पाठक और जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की सलाह उपस्थित सदस्यों को दी। इसके लिए समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्यों को काम की जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में राजस्थान के बीकानेर से श्यामलाल और श्याम सोम नामक दो अतिथि पहुंचे।

सभी ने संयुक्त रुप से अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से स्वजातीय बंधुओं के पहुंचने की संभावना है। बैठक में अशोक मिश्र, पंकज मिश्रा, कुलदीप मिश्र, गौरीशंकर पाठक, विद्याभूषण मिश्र, ग्रीष्म भक्त, पल्लव भक्त, सविता मिश्र, उषा पाठक, सीता मिश्रा, टुनटुन मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र, श्यामलाल, सोहन लाल, शिवशंकर उपाध्याय, शिवदत्त मिश्रा, शिवशंकर पाठक, दिग्विजय उपाध्याय, राजेन्द्र मिश्र, विश्वेश्वर पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, रामलाल मिश्र, गुंजन मिश्र, मनोहर मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;