Gridih News: शांति समिति की बैठक, पार्किंग की व्यवस्था रखें

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

Gridih News: आयोजित की गई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने थाना क्षेत्र में स्थित सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से पूजा के विषय में जानकारी ली। उन्होंने सभी पूजा पंडालों के

Gridih News: शांति समिति की बैठक, पार्किंग की व्यवस्था रखें

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने थाना क्षेत्र में स्थित सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से पूजा के विषय में जानकारी ली। उन्होंने सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारी को सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा का आयोजन करें। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी लोग आयोजन स्थल के समीप कमेटी के सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान चलाएं। पार्किंग की व्यवस्था रखें। अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां ने कहा कि सभी लोग अफवाहों से दूर रहें।

झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में थाना के एसआई साजिद खान, पिंटू हाजरा, प्रमोद राम, मो मुफ्ती सईद, रिजवानुल होदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: शांति समिति की बैठक, पार्किंग की व्यवस्था रखें