अस्मिता सिटी लीग में 400 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन हुआ। लगभग 400 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। बैडमिंटन, कबड्डी और एथलेटिक्स में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में प्रतिस्पर्धाएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

अस्मिता सिटी लीग में 400 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन रविवार को हो गया। बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर बैडमिंटन, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग में 4x100 मीटर रिले, लंबी कूद व ऊंची कूद हुई। अंडर-17 और सीनियर वर्ग में लंबी कूद, ऊंची कूद, 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

कबड्डी में अंडर-14 में यूएमएस मंगलोहार विजेता रही। अंडर-17 में एसएसवीएम स्कूल गिरिडीह ने खिताब जीता, जबकि सीनियर वर्ग में आईटीएफ डुमरी की टीम अव्वल रही। वहीं बैडमिंटन मुकाबले में अंडर-14 सिंगल्स में दिशु गुप्ता विजेता, काशवी कृष्णा उपविजेता और राशी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 डबल्स में दिशु-राशि की जोड़ी विजेता बनी। अंडर-17 सिंगल्स में काशवी कृष्ण विजेता और कृतिका कृष्णा उपविजेता रहीं। अंडर-17 डबल्स में कृतिका-कश्यप की जोड़ी ने बाजी मारी। सीनियर सिंगल्स में कृतिका कृष्णा विजेता, सृष्टि प्रसाद उपविजेता और समाग्या तीसरे स्थान पर रहीं।विजेता व उपविजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत: समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बताया गया कि सभी स्पर्धाओं की प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन कर रहे जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज ने कोच मुकेश कुमार, रघुराज रोशन, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, रंजीत ठाकुर, सभी एसोसिएशन और स्वयंसेवकों का सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।