16 को गिरिडीह समाहरणालय में नगर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
गिरिडीह में नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल समापन के बाद उप महापौर और उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह चुनाव निर्वाचित पार्षदों के बीच विशेष बैठक में होगा। शपथ ग्रहण समारोह 10 से 20 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार होंगी।

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में प्रेसवार्ता कर नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल समापन के पश्चात उप महापौर और उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि महापौर एवं वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के बाद अब नगर निगम और नगर पंचायत में उप महापौर तथा उपाध्यक्ष चुनाव संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। स्पष्ट किया कि यह चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से जनता द्वारा नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षदों के बीच आयोजित विशेष बैठक में कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथि पर सभी निर्वाचित पार्षदों को सूचना जारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अधिकृत पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। कहा कि 10 से 20 मार्च तक शपथ ग्रहण एवं अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु निकायवार तिथि निर्धारित की जा चुकी है। बैठक में ही शपथ ग्रहण के पश्चात् उपमहापौर व उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष निर्वाचन भी सम्पन्न कराया जाएगा। 17 बड़कीसरैया और 18 मार्च को धनवार में शपथ समारोह डीसी ने कहा कि शनिवार को निर्वाचित सदस्यों, महापौर तथा अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 02 मार्च को सभी निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया जाएगा। 07 फरवरी को अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु नोटिस निर्गत होगा। 07 से 09 फरवरी को नोटिस तामिला कराने की तिथि है। महापौर के लिए शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को समाहरणालय सभागार में होगा। बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय बगोदर-सरिया और धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समारोह 18 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय सभागार खोरीमहुआ में होगा।। सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण का समय अपराह्न 04.30 बजे से 05.00 बजे तय है। डीडीसी होगीं उपमहापौर की निर्वाची पदाधिकारी बताया कि नगर निगम के उप महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी में डीडीसी स्मृता कुमारी, बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए डीएसओ गुलाम समदानी और धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए एसी बिजय सिंह बिरुआ को नामित किया गया है। बताया कि नामांकन की प्रक्रिया बैठक के दिन पूरी की जाएगी। इच्छुक पार्षद निर्धारित प्रारूप में अपना नाम प्रस्तावित एवं समर्थित कर सकेंगे। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होते हैं तो मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मतदान गुप्त मतपत्र से कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन, पुलिस बल एवं आम नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। अब उप महापौर और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ नगर निकायों की नई कार्यकारिणी पूर्ण रूप से गठित हो जाएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, डीडीसी गुलाम समदानी, अंजना भारती आदि थे। इस पर होगी कार्रवाई: --अप्रत्यक्ष निर्वाचन के संदर्भ में निर्वाचित वार्ड पार्षदों के उपर अपने पक्ष में मत देने हेतु अनुचित प्रभाव डालना। --किसी निर्वाचित वार्ड पार्षद को अप्रत्यक्ष निर्वाचन में भाग लेने से रोकना। --निर्वाचित वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में मत देने के लिए किसी प्रकार का रिश्वत या प्रलोभन देना। --वार्ड पार्षदों को किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर रखना या बंधक बनाना या धमकी देना।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



