Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsStudy Care Academy Holds Talent Recognition Ceremony in Remba

कठिन परिश्रम तथा सकारात्मक जिद सफलता के लिए आवश्यक: जयप्रकाश

जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित स्टडी केयर एकेडमी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम का महत्व बताया। समारोह में 28 छात्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 18 Aug 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
कठिन परिश्रम तथा सकारात्मक जिद सफलता के लिए आवश्यक: जयप्रकाश

रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित शैक्षिक संस्था स्टडी केयर एकेडमी द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जमुआ बीडीओ अमल जी तथा हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई विद्यालयों मसलन वाई डी 10 2 स्कूल, सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल कोदंबरी, भोलानाथ किड्स ग्लोरी स्कूल झारखंडधाम, नवजीवन पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हीरोडीह तथा संत जेवियर पब्लिक स्कूल बलैडीह के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। संस्था द्वारा मैट्रिक तथा इंटर में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले 28 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जयप्रकाश वर्मा, जमुआ बीडीओ, हीरोडीह थाना प्रभारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा संस्थापक बाबूजान अंसारी ने प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयप्रकाश वर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम तथा सकारात्मक जिद ही हमें सफलता तक पहुंचा सकती है। सफलता का कोई शॉर्टकट कभी नहीं होता। बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन को लेकर प्रतिभागियों ने खूब तालियां बटोरी। समारोह में प्रमुख रुप से डॉक्टर सुल्तान अंसारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि दिगंबर दिवाकर, पिंडरसोत मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा, झामुमो नेता मुस्लिम अंसारी, अभिमन्यु राम, आचार्य कन्हैया द्विवेदी, गौरव सिन्हा, अमित उपाध्याय, इरफान अंसारी, सरफराज, शौकत अंसारी, सहायक अध्यापक संघ के जमुआ प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, जमाल अंसारी, असगर अली, शंकर राम, पवन राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।