एक साथ तीन शिक्षकों के हटाए जाने पर स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Apr 05, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह के धनवार के अम्बाटांड़ में 125 बच्चों ने शिक्षकों के तबादले के खिलाफ प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना है कि यदि तबादला नहीं रोका गया, तो वे डीसी से मिलकर अपनी शिक्षा बचाने की गुहार लगाएंगे। स्कूल में तीन शिक्षकों का हटाया जाना अभिभावकों और बच्चों के लिए चिंता का विषय है।

एक साथ तीन शिक्षकों के हटाए जाने पर स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह। धनवार के अम्बाटांड़ के जेरुवाडीह में 125 बच्चे बच्चियां एक साथ तीन क्षिक्षकों के तबादला होने से खासा नाराज हैं। स्कूली बच्चों ने कहा कि अगर शिक्षकों का तबादला नहीं रोका गया तो वेलोग डीसी से मिलकर अपी शिक्षा बचाने के लिए गुहार लगाएंगे। वेलोग शनिवार को भी स्कूल के समक्ष प्रदर्शन किया और शिक्षा बचाने की गुहार लगाई। बतला दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय जेरुवाडीह में सवा सौ के करीब छात्र हैं। यहां दो पारा शिक्षक और एक सरकारी शिक्षक पदस्थापित हैं। लेकिन एक पारा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति काफी पहले से गिरिडीह में है। इतना ही नहीं पारा शिक्षक बीएलओ के रुप में भी कार्य कर रहे हैं।

एसआइआर का काम हो रहा है। ऐसी स्थिति में एक शिक्षक से ही बच्चों की पढ़ाई हो रही थी। लेकिन चार माह पूर्व इस स्कूल में तीन शिक्षकों का पदस्थापन हुआ था जिससे स्कूली बच्चे और वहां के अभिभावक खुश थे। उन सबको लगने लगा था कि अब बच्चों की पढ़ाई नियमित हो जाएगी। पर एक बार फिर इन तीन शिक्षकों को वहां से हटाने का डीएसइ कार्यालय से आदेश निकल गया है जिससे स्कूली बच्चे और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। बच्चे अपनी पढ़ाई बचाने की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को बच्चे अपनी दुर्दशा से चिंतित होकर तख्ती लिखकर डीसी साहब से गुहार लगाई है। तीन शिक्षकों का एक साथ तबादले की खबर पर बच्चे और अभिभावक काफी चिंतित हैं और डीसी से शिक्षक के लिए गुहार लगा रहे हैं।इस संबंध में धनवार प्रमुख सह कांग्रेसी नेता गौतम सिंह ने कहा कि इस पर डीएसइ को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। जब इस स्कूल की एक पारा शिक्षक काफी समय से गिरिडीह में प्रतिनियुक्ति पर है तो उस प्रतिनियुक्ति को तोड़ उन्हें जेरुवाडीह स्कूल भेजा जाना चाहिए और अन्य शिक्षकों का भी यहां पदस्थापन किया जाना चाहिए। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।