17 सूत्री मांगों को लेकर फॉब्ला का आंदोलन शुरू करने का ऐलान

Jan 12, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि आजादी के 78 और झारखंड निर्माण के 25 साल बाद भी जन सवालों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस पर लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। ग्रामीणों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

17 सूत्री मांगों को लेकर फॉब्ला का आंदोलन शुरू करने का ऐलान

गिरिडीह। आजादी के 78 और झारखंड निर्माण के 25 साल बीतने पर भी बार-बार जनता के वोट से बनी विभिन्न सरकारों का जन सवालों के प्रति रुख सही नहीं है। जनता के बड़े और ज्वलंत सवाल अब भी पड़े हुए हैं। ऐसे में आम जनता को नेताजी के बताए समाजवादी व्यवस्था निर्माण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना ही होगा, क्योंकि यही एकमात्र विकल्प है। उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने 16 जनवरी बेंगाबाद में महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस पर होने वाले पार्टी कार्यक्रम की सफलता को लेकर जारी जनसंपर्क अभियान के दौरान बुढ़ियाटांड़, दुर्गापुर आदि गांवों में कही।

इस दौरान जनसंपर्क में शामिल लोगों ने भी अपने स्थानीय सवालों के मद्देनजर प्रशासन, सरकार तथा उनसे जुड़े प्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। लोग प्रखंड, अंचल, थाना आदि से जुड़े सवालों से परेशान दिखे। ग्रामीण स्तर पर रोजगार का अभाव उनकी प्रमुख समस्या है। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी निहायत जरूरी सुविधाओं का भी बुरा हाल है। यादव ने कहा कि आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जयंती पर भी उन्हें याद करते हुए उनके सपनों का 'शोषण मुक्त झारखंड' बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने आगामी 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस पर लोगों से बेंगाबाद पहुंचने की अपील के साथ ही ऐलान किया कि, जनता के मौजूदा ज्वलंत जनसवालों पर आधारित 17 सूत्री मांगों के साथ उनकी पार्टी आंदोलन शुरू कर रही है। लोग बढ़-चढ़कर इसका साथ दें। मौके पर पार्टी नेता मनोज कुमार यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, पंकज वर्मा, महेंद्र रवानी सहित सत्येंद्र देव, कुमार सिंह, धनेश्वर मंडल, गणेश राम, गणेश वर्मा, गुरुदयाल राय, रामू कोल, बासो कोल, झालो कोल, कलीम अंसारी, सोमर महतो एवं अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;