माले नेताओं ने देवरी के गांवों का दौरा किया
देवरी प्रखंड भाकपा माले के सदस्यों ने पंचायत स्तर की कमेटियों को मजबूत करने का निर्णय लिया। उन्होंने बजगुंदा, पतालडीह, सिरनाटांड जैसे गांवों का दौरा किया। इससे इंडिया गठबंधन दलों को आगामी विधानसभा...

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर पंचायत स्तरीय कमेटी को मजबूत व सशक्त बनाने का निर्णय लिया। सदस्यों ने अंचल क्षेत्र के बजगुंदा, पतालडीह, सिरनाटांड, झगरुडीह, सुखदेव महुआ, चहाल, थाना मोड़ देवरी, डहुआटांड़, खरियोडीह आदि गांवों का दौरा किया। जिसमें संबंधित पंचायतों में संचालित कमेटी को मजबूत व सशक्त बनाने की बात कही। जिससे आसन्न विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दलों को लाभ मिल सकेगा।
मौके पर पार्टी नेता अशोक पसवान, प्रखंड सचिव मुसतकीम अंसारी, जिला परिषद उसमान अंसारी, कुलदीप राय,अजय चौधरी, मतयुस टुडू ,रफिद अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


