Gridih News: बरसात में मकान ढहने से बुजुर्ग महिला परेशान
Gridih News: मिश्रा की पत्नी 70 वर्षीय कुंती देवी का कच्चा मकान 2 सितंबर को तेज बारिश के कारण गिर गया। मकान गिरने से बुजुर्ग महिला को रहने में

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के माथातरी गांव निवासी स्व. गणपत मिश्रा की पत्नी 70 वर्षीय कुंती देवी का कच्चा मकान 2 सितंबर को तेज बारिश के कारण गिर गया। मकान गिरने से बुजुर्ग महिला को रहने में कठिनाई हो रही है। आवास के अभाव में वह अपने परिजनों के घर में आश्रय लिए हुए है। भुक्तभोगी महिला ने शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर तत्काल अंबेडकर आवास की मांग की है। उपायुक्त को दिए आवेदन के माध्यम से महिला ने कहा है कि उनका कच्चा खपरैल का मकान जो काफी पुराना ओर जर्जर अवस्था में था बीते 2 सिंतबर को तेज बारिश के कारण गिर गया है ।महिला
के पास आमदनी का कोई स्रोत नहीं है जिसके कारण नया मकान बनाने में वह असमर्थ है ।बता दे कि घर गिरने से घर में रखे कुछ सामान भी मलबे में दब गई है ।महिला ने उपायुक्त से जल्द से जल्द अंबेडकर आवास स्वीकृत करने की मांग किया है।

