एक दिवसीय खेल का आयोजन
झारखंड के जमुआ प्रखंड के श्री झारखंड नाथ प्लस टू उच्च विद्यालय तारा में खेल दिवस पर खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। विजेता टीम फूलों झानो...

झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के श्री झारखंड नाथ प्लस टू उच्च विद्यालय तारा में खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार वर्मा कर की। उसके बाद बच्चों ने खेल शपथ ली। मौके पर 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, स्लो साइकिल रेस, ब्लाइंड हिट, रीले रेस जैसे दर्जनों खेल का आयोजन किया गया। विजेता टीम फूलों झानो हाउस रहा जबकि उपविजेता सिद्धो कान्हू हाउस रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आयुष कुमार राम को मिला। विजेता खिलाड़ियों में वर्षा कुमारी, अर्पणा, लक्ष्मी, तनवीर, अनीश, शिवम, राजलक्ष्मी, अंशु, राखी प्रमुख रहे।
खेल रेफरी की भूमिका मोहम्मद अकबर अली ने निभाई। इस दौरान अम्बरीष कुमार, अनवारूल हक, प्रदीप कुमार राय, जितेंद्र कुमार, प्रभाकर कुमार, श्रीकांत भारती, विश्वनाथ सोनी, शिवसागर कुशवाहा, सोहन लाल, शगुफ्ता शाहीन, बाल संसद के प्रधानमंत्री शैलेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही। प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा खेलकूद बच्चों में अनुशासन, एकता, देशभक्ति जैसे महान मूल्यों को गढ़ने में सहायक होता है। कहा कि बेहतर चरित्र के निर्माण के लिए अनुशासन जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




