Gridih News: 185 मतदान केन्द्रों पर लगा एसआइआर विशेष शिविर

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह के सभी मतदान केन्द्रों पर शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाना है। डीसी रामनिवास यादव ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

Gridih News: 185 मतदान केन्द्रों पर लगा एसआइआर विशेष शिविर

Gridih News: गिरिडीह। शहर के सभी 185 मतदान केन्द्रों पर शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के तहत विशेष शिविर लगा। यह शिविर फिर 20 जुलाई को भी इन केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे तक लगेगा। जिला निवार्चन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना, मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में डीसी ने परखी व्यवस्थाएंडीसी रामनिवास यादव ने एचई हाई स्कूल गिरिडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बस स्टैंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसआईआर के तहत प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें। कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।