
विशेष ग्राम सभा में मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया
बेंगाबाद में छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और नई योजनाओं के प्रस्ताव पारित किए गए।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में सोमवार को विभागीय निर्देश के आलोक में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम सभा की कार्यवाही शुरू की गई। पंचायत के पोषक गांवों में मनरेगा के तहत किये गए योजना कार्य की समीक्षा की गई। मनरेगा योजना में विशेष रूप से काम करनेवाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और कई मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। वहीं ऑन द स्पॉट मजदूरों का ई केवाईसी किया गया।
जबकि कई नई योजना कार्य के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के प्रस्ताव पारित किया गया। इसमे बकरी पालन, पशु पालन के लिए शेड का निर्माण, डोभा सहित कई अन्य योजनाओं को लिया गया है। मौके पर निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, समसुद्दीन अंसारी, पंचायत सचिव राजकिशोर साहु, रोजगार सेवक पूरन पंडित, सुभाष राणा, छोटेलाल दास, जमुना साव, जनाब अंसारी, प्रियंका देवी, सुनीता देवी, अदारी देवी, राखी देवी, संतोष कुमार, मोहम्मद नसीम, कुलदीप कुमार वर्मा, जय नारायण तुरी, मुस्तकीम अंसारी, मकबूल अंसारी, सिराज अंसारी, बालेश्वर पंडित, कामदेव प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, मनोज साव, गौतम दास, संगीता देवी, अब्बास अंसारी, शंकर प्रसाद वर्मा, रज्जाक अंसारी, अरुण कुमार शर्मा, आमना बीबी, गयासुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, जमीला बीबी, दोस्त मोहम्मद, सहाबुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, रशीदन बीवी, निशा परवीन, नूरजहां बीवी, राम प्रसाद महतो सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




