बिजली विभाग का शिकायत निवारण कैंप आज और 22 को

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार गिरिडीह क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 14 और 22 मई को आयोजित होंगे, जिसमें बिजली बिल सुधार, मीटर खराबी, नया कनेक्शन, और अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बिजली विभाग का शिकायत निवारण कैंप आज और 22 को

जमुआ। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह (उत्तरी) क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह (उ०) द्वारा अधिसूचना जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार शिविरों में बिजली बिल सुधार, मीटर खराबी, नया कनेक्शन, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों समेत अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निष्पादन कराने की अपील की है। कार्यक्रम के तहत 14 मई को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुआ के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र खरगडीहा, प्रखंड जमुआ में शिविर आयोजित होगा।

इसी दिन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल राजधनवार के तहत विद्युत शक्ति उपकेंद्र बिरनी तथा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तिसरी के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र तिसरी में भी शिकायत निवारण कैंप लगाया जाएगा। सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।वहीं 22 मई को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुआ के अंतर्गत पुनः विद्युत शक्ति उपकेंद्र खरगडीहा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रखंड देवरी स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र राजधनवार तथा विद्युत शक्ति उपकेंद्र गावां में भी उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का समय भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।