बंद स्कूल से सोलर उपकरणों की चोरी

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

सरिया थाना क्षेत्र के डिवाइन पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों ने सोलर सिस्टम के उपकरणों की चोरी की। गर्मी की छुट्टियों के दौरान, जब स्कूल बंद था, चोर स्कूल परिसर में घुसकर सोलर सेट, पंप और बैटरी ले गए। स्कूल प्रबंधन ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बंद स्कूल से सोलर उपकरणों की चोरी

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के चिरुवा चढ़ाई जांघितरी रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर सिस्टम के उपकरणों की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल संचालक अजीत कुमार के आवेदन के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान जब स्कूल बंद था, उसी बीच अज्ञात चोर स्कूल परिसर में घुस गए और वहां लगे सोलर सिस्टम के उपकरणों की चोरी कर ली। चोरों ने सोलर सिस्टम का पूरा सेट, समर सेबल पंप से जुड़े उपकरण, चार सोलर प्लेट तथा एक इन्वर्टर बैटरी अपने साथ ले गए।स्कूल

प्रबंधन का कहना है कि स्कूल खुलने पर निरीक्षण के दौरान चोरी की घटना की जानकारी मिली। चोरी के कारण स्कूल को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा स्कूल की पेयजल और विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्कूल प्रबंधन ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।