Gridih News: बच्चों के समग्र विकास के लिए सामाजिक-भावनात्मक सीख जरुरी
Gridih News: झारखंडधाम/जमुआ। जमुआ संकुल संसाधन केंद्र में संपूर्ण 2.0 के तहत एक दिवसीय सूक्ष्म संवाद का आयोजन किया गया।

Gridih News: झारखंडधाम/जमुआ। जमुआ संकुल संसाधन केंद्र में संपूर्ण 2.0 के तहत एक दिवसीय सूक्ष्म संवाद का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल साधनसेवी, प्रखंड साधनसेवी समेत शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया। बच्चों के समग्र विकास में सामाजिक एवं भावनात्मक सीख की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। संपूर्ण परियोजना के राज्य संयोजक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्चों में सामाजिक एवं भावनात्मक समझ विकसित करना समय की जरूरत है। इसे मजबूत नहीं किया गया तो आनेवाले समय में बच्चों और अभिभावकों के बीच दूरी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण 2.0 के तहत शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने, शिक्षकों के अनुभवों को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने, बाल संसद को सशक्त करने, अभिभावक-शिक्षक बैठकों को प्रभावी बनाने, समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक-भावनात्मक सीख से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने पर काम किया जाएगा।प्रखंड
समन्वयक रमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक एवं भावनात्मक सीख की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। अपनी खूबियों को पहचानने, नकारात्मकता कम करने और सही-गलत के बीच निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने से सकारात्मक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार राय, एमडीएम ऑपरेटर बिट्टू कुमार यादव, तपेश कुमार वर्मा, संकुल साधनसेवी अर्जुन वर्मा, जुनैद अंसारी, अमजद अंसारी, विकास कुमार, संयुक्त महापात्र समेत अन्य लोग मौजूद थे। संकुल एवं प्रखंड स्तर पर ऐसी गतिविधियां हर माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

