Gridih News: परसिया में मनरेगा की जनसुनवाई में मिली 20 शिकायतें

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: परसिया पंचायत में शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत विकास कार्यों का सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतों का गंभीरता से समाधान करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया ने कहा कि सभी कार्य सरकारी नियमों के अनुरूप होंगे और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Gridih News: परसिया में मनरेगा की जनसुनवाई में मिली 20 शिकायतें

Gridih News: सरिया। परसिया पंचायत में शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित विकास कार्यों का सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यस्थलों की स्थिति, मजदूरी भुगतान, अभिलेखों की जांच तथा ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की विस्तार से समीक्षा की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता एमओ उपेंद्र मिश्रा ने की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए मिली 20 शिकायतों से संबंधित मामलों के नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

मजदूरी भुगतान, कार्य आवंटन अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण बिना संकोच संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान मजदूरी भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता तथा योजना संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। संबंधित अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक जानकारियां ली गई। कार्यक्रम में परसिया पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, रोजगार सेवक, सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया। मुखिया ने कहा कि पंचायत में मनरेगा के सभी कार्य सरकारी नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। ग्रामीणों की शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा तथा विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों की निगरानी में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।