जमीन विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोधियों ने उनके निर्माण कार्य पर हमला किया और छेड़खानी की। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। मामले को लेकर एक पक्ष की महिला ने थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर मारपीट, छेड़खानी, लूटपाट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेखा देवी, पति अयोध्या वर्मा, निवासी धर्मपुर ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे दिन में वे लोग अपनी खतियानी जमीन में मकान निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही बुधन महतो, लखन महतो, उमेश प्रसाद वर्मा, बासदेव महतो, सुरेश महतो, भुनेश्वर महतो, रवि कुमार वर्मा समेत अन्य लोग हथियार लेकर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हमला कर दिया।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे के रॉड एवं ईंट-पत्थर से हमला कर रेखा देवी, उनके पति अयोध्या वर्मा, फुलदेव वर्मा, डुमर महतो, सुनीता देवी एवं शांति देवी को घायल कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने गलत नियत से साड़ी खींचकर छेड़खानी की तथा गले से चांदी की सिकड़ी और कान-नाक से सोने के जेवर छीन लिए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोधियों ने दोबारा जमीन पर काम करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर जमुआ थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।क्या कहते हैं विपक्षी: वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विपक्षी पक्ष का कहना है कि संबंधित जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है तथा बिना आपसी सहमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई थी, लेकिन छेड़खानी और जेवर छीनने जैसे आरोप गलत एवं मनगढ़ंत हैं। विपक्षी पक्ष ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मेरे पिता के द्वारा खरीदगी केवाला जमीन है जिसका रकबा आठ डिसमिल है। पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।