मतगणना स्थल पर भीड़ तो पार्टी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा
गिरिडीह में निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा। मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जमा रही, जबकि जीतने वाले वार्ड पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्षों का स्वागत जोरदार नारेबाजी से हुआ। हारने वाले प्रत्याशी चुपचाप बाहर निकले।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव परिणाम को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक भाजपा, कांग्रेस व झामुमो के पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। तीनों पार्टी के स्थायी और चुनावी दोनों प्रकार के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश समर्थक मतगणना स्थल पहुंचे हुए थे। और, वहां अंदर-बाहर काफी भीड़ लगी हुई थी। मतगणनास्थल पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया भीड़ बढ़ती गई। जीत के बाद वार्ड पार्षदों, नगर पंचायत अध्यक्षों के बाहर आने पर उनके समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी भी होती रही। हारनेवाले प्रत्याशी धीरे से बाहर निकलकर समर्थकों के साथ चलते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



