बृंदावनधाम के कलाकारों ने शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत की
जमुआ के ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा में कथावाचक श्री कृष्णन जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे पार्वती ने भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति से उन्हें प्रसन्न किया। विवाह के समय वैदिक मंत्रों और फूलों की बारिश के बीच यह पवित्र विवाह संपन्न हुआ।

जमुआ। जमुआ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में बासुदेव पांडेय द्वारा आयोजित चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा में मंगलवार की रात कथावाचक सह आचार्य श्री कृष्णन जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। अंत में बृंदावन धाम से आए कलाकारों ने शिव विवाह की झांकी सजाकर प्रस्तुत की। मौके पर कथावाचक श्री कृष्णन जी महाराज ने कहा कि धनार्जन के माध्यम से लोग अपना कल सुरक्षित कर लेते हैं। परमात्मा की भक्ति में समय नहीं दे पाते हैं। शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने बताया कि पार्वती जब बड़ी हुई तो पर्वतराज हिमालय को उनकी शादी की चिंता सताने लगी।
एक दिन देवर्षि नारद पर्वतराज हिमालय से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने माता पार्वती को देखने के बाद उन्हें भगवान शिव के योग्य वर बताया। कहा कि पार्वती जो पचपन से ही भगवान शिव की भक्त थी। एक सुंदर और दयालु राजकुमारी के रुप में विकसित हो चुकी थी। उनका दिव्य सौंदर्य सभी को मोहित कर लेता था। शिव के साथ रहने की उनकी तीव्र इच्छा ही नहीं उनका एकमात्र लक्ष्य बन गया था और उन्होंने उनका हृदय जितने के लिए कठोर तपस्या करने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में शिव पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि वैदिक मंत्रों की गूंज और आकाश से बरसते फूलों की बीच भगवान शिव और पार्वती का पवित्र विवाह संपन्न हुआ। संपूर्ण ब्रह्मांड आनंदित हुआ और देवताओं ने दंपति पर अपना आशीर्वाद बरपाया जिससे एक नए युग का आरंभ हुआ। इस प्रकार शिव और पार्वती के विवाह की कथा भक्ति दृढ़ता और अटूट प्रेम की भक्ति का प्रमाण है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्रेम सभी सीमाओं को पार कर जाता है और पुरुष और स्त्री ऊर्जाओं का मिलन सामंजस्य और समृद्धि लाता है। इस अवसर पर यज्ञाचार्य भगीरथ पांडेय यजमान बासुदेव पांडेय, श्रीमती मंजू देवी, बीरेंद्र पांडेय शास्त्री, उपेंद्र कुमार पांडेय, दिवाकर पांडेय, मिथलेश पांडे समेत पूरा पांडेय परिवार शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




