Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsShibu Soren s 83rd Birthday Celebrated with Charity in Giridih
जयंती पर शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

जयंती पर शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

संक्षेप:

गिरिडीह में झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की 83वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जरूरतमंदों में कंबल और भोजन बांटे गए। नेताओं ने गुरुजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई गई।

Jan 12, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह। झामुमो संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 83वीं जयंती पर रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम किया गया। जिसमें बढ़े सर्दी को देखते हुए जरुरतमंदों में कंबल और पैकेट भोजन बांटे गए। इसके पूर्व नेताओं ने गुरूजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन आजीवन अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। उनके पिताजी भी महाजनों के खिलाफ लडे और शहीद हो गए। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गुरूजी ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह केवल झारखंड के निर्माता ही नहीं बल्कि शोषित पीड़ित समाज की आवाज भी थे। झारखंडी अस्मिता के प्रतिक थे। उन्होंने महाजनी प्रथा और सूदखोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महाजनी प्रथा से मुक्ति दिलाई। पूर्व विधायक व झामुमो के वरिष्ठ नेता केदार हाजरा ने कहा कि उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर सबको चलना है। जिला सचिव महालाल सोरेन ने शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि गुरुजी शिक्षा लेने के प्रति जोर देते थे। कहा कि हर जिला में सीएम एक्सीलेंस स्कूल खोला जा रहा है और गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। झामुमो नेता प्रणव वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन अलग राज्य की लड़ाई के महानायक थे। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु और जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारत सरकार से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि वे इसका हकदार हैं। जयंती समारोह में दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, रॉकी सिंह, प्रमिला मेहरा, राकेश कुमार सिंह, अभय सिंह, नूर अहमद, रामजी यादव, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, सईद अख्तर, खुरशीद अनवर हादी, चांदमल मुर्मू, शब्बीर अंसारी, मजीद अंसारी आदि थे। लगभग एक हजार गरीबों में भोजन और कम्बल बांटे गए। छात्र मोर्चा ने मनाई जयंती गिरिडीह कॉलेज परिसर में झारखंड छात्र मोर्चा ने शिबू सोरेन की जयंती मनाई। मौके पर छात्रों को उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी गई। कार्यक्रम में छात्र नेता अभय कुमार, सोनबद मुखिया चंद्रकांत मंडल, बडी यादव, सुमेर वर्मा, रोहित मंडल, आदित्य यादव, पंकज कुमार, अंकित राज, आशीष सिंह, विशाल झा, रंजन वर्मा, आर्यन वर्मा, राहुल राजदेव, छोटू लाल आदि थे।