यूजीसी नेट में बगोदर के शम्मी राज सफल

Feb 07, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के पूर्व मुखिया हरि नारायण प्रकाश के बेटे शम्मी राज ने यूजीसी नेट परीक्षा में 230 अंक लाकर ऑल इंडिया में 5 वां रैंक हासिल किया है। शम्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। उनका सपना है कि वह एक सफल अर्थशास्त्री बनकर देश का नाम रोशन करें।

यूजीसी नेट में बगोदर के शम्मी राज सफल

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के पूर्व मुखिया हरि नारायण प्रकाश के बेटा शम्मी राज ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। यूजीसी नेट में 230 अंक लाकर उसने ऑल इंडिया में 5 वां रैंक हासिल किया है। इस सफलता से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। शम्मी राज की इस सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। बुधवार को घोषित हुए इस परिणाम में शम्मी ने अर्थशास्त्र विजूनियर रिसर्च फेलोशिप) के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी पात्र घोषित हुआ है।‌

पिता हरि नारायण प्रकाश ने बताया कि शम्मी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर अंडर-5 रैंक हासिल की है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज था। इधर शम्मी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों एवं शिक्षकों को दिया है‌। शम्मी का सपना है कि वह एक सफल अर्थशास्त्री बनकर देश के विकास में योगदान दें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करे। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों ने शम्मी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।