Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Cold Wave Hits Giridih Life Disrupted as Temperatures Plummet
जानलेवा हुई ठंड, दिन भर कंपकंपाते रहे लोग

जानलेवा हुई ठंड, दिन भर कंपकंपाते रहे लोग

संक्षेप:

गिरिडीह में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति सबसे खराब है।

Jan 10, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शुक्रवार को भी ठंड जानलेवा रही। लगातार बढ़ रही ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। सुबह कोहरा छाने से सड़कें सुनसान पड़ रही। इक्का-दुक्का वाहन जो सड़क पर दौड़ रहे थे वह भी लाइटें जलाकर चलती नजर आई। दिन में ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर के चलने से निकली धूप भी बेसर रही। मौसम जानकारों की माने तो अभी इस तरह का मौसम बना रहेगा। कनकनी भी इसी तरह रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जरुरी काम पड़ने पर लोग निकल रहे बाहर: कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह और शाम से यातायात प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही फिर से कोहरे के असर के साथ शीतलहर का असर बढ़ने लग रहा है। ठंड अधिक होने के कारण लोग जल्द ही घर पहुंच रहे हैं। खिली धूप भी शीतलहरी से राहत नहीं दे रही है। ठंड बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल कम रह रही है। शाम से सड़कें और बाजार उदास रह रहा है। बेहद जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले मजदूर, किसान और व्यवसायिक लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और शॉल-कंबल का सहारा लेते नजर आए। प्रमुख चौराहों और गांवों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड से बुजुर्गों और बच्चों की हालत सबसे अधिक खराब है।