Severe Cold Wave Hits Giridih Health Concerns Rise Amidst Plummeting Temperatures सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, बुजुर्ग और बच्चे परेशान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Cold Wave Hits Giridih Health Concerns Rise Amidst Plummeting Temperatures

सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, बुजुर्ग और बच्चे परेशान

गिरिडीह में सोमवार को ठंड बढ़ गई है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा और धुंध से सेहत पर असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 31 Dec 2024 12:48 AM
share Share
Follow Us on
सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, बुजुर्ग और बच्चे परेशान

गिरिडीह। गिरिडीह में सोमवार को कनकनी बढ़ गई। सुबह और शाम ठंड से लोग परेशान रहे। बुजुर्ग और बच्चों को कनकनी बढ़ने से काफी परेशानी हो रही है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को कनकनी से राहत मिल रही है। सोमवार को हालांकि तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। बदले मौसम से बिगड़ने लगी सेहत

अचानक मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं की सेहत पर ठंड असर डालने लगी है। अस्पतालों में अचानक से सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर भी लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं। इधर सुबह और शाम धुंध के साथ शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। लोग देर से जाग रहे हैं और शाम ढलते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। शहर के बाजार पर भी ठंड का असर दिख रहा है। शाम के बाद दुकानें बंद होने लग रही है। इससे व्यस्त रहनेवाली सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। बेजुबानों के लिए भी ठंड जानलेवा साबित हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।