पांच डिग्री तक गिरा पारा, हाड़ कंपानेवाली ठंड से सभी तबका परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हैं, जबकि बाजार सूने पड़े हैं। सरकारी कार्यालयों में भी चहल-पहल कम हो गई है। स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।

पांच डिग्री तक गिरा पारा, हाड़ कंपानेवाली ठंड से सभी तबका परेशान

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में तीन दिनों से हाड़ कंपानेवाली ठंड पड़ रही है। इससे इंसान तो इंसान, बेजुबान भी परेशान हैं। जन जीवन भी बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है। आलम यह है कि सुबह लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। कनकनी ठंड की वजह से शहरी बाजार भी देर से खुल रहा है, वहीं दिन में चलनेवाली सर्द हवाओं ने सभी आयु वर्ग के लोगों को परेशान कर रखा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। मजदूरों को भी काम नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस दौरान पूरे दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। दफ्तरों में घटी चहल-पहल, बाजार सूना: कनकनी ठंड और शीतलहरी का प्रभाव सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों पर भी रहा। इन कार्यालयों में चहल-पहल घटी रही, वहीं शहर से लेकर गांव तक का हाट-बाजार सुना रहा। देर संध्या से दुकानें बंद कर दुकानदार अपने घर लौट गए। ठंड से बचने को बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद रहे। सरकार और जिला प्रशासन ने बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए सभी कोटि के स्कूलों को 08 जनवरी तक बंद रखने का फरमान पूर्व में सुना चुकी है। इससे बच्चे राहत महसूस कर रहे है। सेहत पर भारी पड़ रही है कनकनी : हाड़कंपाती ठंड का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में सबसे अधिक अस्थमा, सर्दी-खांसी, बुखार और कोल्ड डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप, हृदय रोगियों, बच्चों और बीमारों को खुली हवा में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। 12वीं तक की कक्षाएं 8 तक बंद: शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 06 से 08 जनवरी तक के लिए वर्ग-प्री नर्सरी, नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी। डीसी ने कहा कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपरोक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।