ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमुंबई से लौटे सात मजदूरों ने कराई जांच, एक संदिग्ध

मुंबई से लौटे सात मजदूरों ने कराई जांच, एक संदिग्ध

बगोदर प्रतिनिधि जागरुकता देखने को मिल रहा है। इस निमित्त मुंबई से लौटे सात लोगों ने रविवार को बगोदर सीएचसी में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक...

मुंबई से लौटे सात मजदूरों ने कराई जांच, एक संदिग्ध
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 23 Mar 2020 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस को लेकर आम-आवाम में भी अब जागरुकता देखने को मिल रहा है। इस निमित्त मुंबई से लौटे सात लोगों ने रविवार को बगोदर सीएचसी में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। साथ ही उसे 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई। उक्त युवक बगोदर हरिजन टोला का है।

इस संबंध में सीएचसी के डॉक्टर सोमनाथ ने बताया कि रविवार को बगोदर अस्पताल में मुंबई से लौटे सात युवकों ने जांच करायी। इसमें हरिजन टोला के एक 20 वर्षीय युवक अजय कुमार सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित था। उसकी मां व उसके मुहल्ले के लोग इलाज के लिए लाए थे। चूंकि वह मुंबई से आया था, इसलिए उसका इलाज करके एहतियात के तौर पर उसे अपने घर मे ही रहने की सलाह दी गई है तथा 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। बताया कि उक्त युवक मुंबई से 20 मार्च को लौटा है। सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित था। इसलिए संदिग्ध लग रहा है। एहतियात के तोर पर उसे अपने घर में रहने का सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का मुख्य लक्षण सूखी खांसी, छाती में दर्द, तेज बुखार, सांस लेने मे कठिनाई है परन्तु उक्त युवक का कफ निकल रहा है फिर भी उसे एहतियात बरतने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें