रोड पार कर रही महिला बाइक के धक्के से घायल

Nov 30, 2025 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद के नावासारी टोल गेट के पास एक सड़क दुर्घटना में दुधीटांड़ की महिला निकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। महिला को गिरिडीह के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोड पार कर रही महिला बाइक के धक्के से घायल

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के नावासारी टोल गेट के पास रविवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में दुधीटांड़ की महिला निकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दुधीटांड़ की निकी कुमारी अपने दो बच्चों के साथ गिरिडीह शहर जाने के लिए ऑटो पकड़ने के लिए टोल के पास सड़क पार कर रही थी। इस बीच बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने उसे ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिर पड़ी। बाइक के पहिया से महिला का पैर कुचल गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि दोनों बच्चों को कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार कर्णपुरा का बताया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;