दुर्घटना में भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी घायल
राजधनवार के बरजो पावर हाउस के समीप मंगलवार को भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। चालक फरार हो गया। लोगों ने रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के बरजो पावर हाउस के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसा में भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से पावर हाउस जा रहे थे। इसी दौरान सरिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उनके दोनों हाथों में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रंजीत कुमार को तत्काल धनवार के रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण उन्हें समय पर इलाज मिल सका। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


