सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह जिला के डुमरी में हुए भीषण सड़क हादसे के मद्देनजर, प्रशासन ने सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिला उपायुक्त ने बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय में बैठक के दौरान भौतिक निरीक्षण भी किया गया।

सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक

पीरटांड़, प्रतिनिधि। बीते आठ मई को गिरिडीह जिला के डुमरी में भीषण सड़क हादसा को देखते हुए प्रशासन गंभीर है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त ने सड़क किनारे हाट बाजार पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत सड़क किनारे लगनेवाले हाट बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा गया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी बाजार समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान चिरकी हटिया व नारायणपुर मोड़ हटिया का भौतिक निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे हाट बाजार रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

बाजार को सड़क से दूर शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।