बाइक पेड़ से टकराई, दो भाई घायल

Apr 13, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर में रविवार को एक सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर किया गया। घायलों में धर्मेन्द्र और योगेन्द्र कुमार महतो शामिल हैं। घटना बनपुरा-चिचाकी मेन रोड पर हुई, जहाँ अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई।

बाइक पेड़ से टकराई, दो भाई घायल

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों में धर्मेन्द्र कुमार महतो एवं योगेन्द्र कुमार महतो शामिल है। दोनों बगोदर प्रखंड अंतर्गत औंरा पंचायत के दामा गांव के रहनेवाले हैं तथा दोनों चचेरा भाई हैं। यह घटना बनपुरा-चिचाकी मेन रोड पर हुई है। बताया जाता है कि अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी। इसमें दोनों घायल हो गए।

घायलावस्था में दोनों 15 मिनट तक घटनास्थल पर पड़े रहे। इस बीच उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह को घटना की जानकारी हुई। वे उस समय सरिया में थे। आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल भेजवाने के लिए एक प्राइवेट बोलेरो मंगाए। हालांकि इस बीच एंबुलेंस भी आ गई और फिर उसपर लादकर दोनों को ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। यहां दोनों का प्राथमिक इलाज किया गया। इसमें धर्मेन्द्र कुमार महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना के बाद परिजनों में मायूसी का माहौल है। औंरा पंचायत के उप मुखिया सह दामा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि चचेरे भाई की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। इस बीच दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।