नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज

Apr 04, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। उसकी माता की पूछताछ पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। पिता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज

गावां। गावां थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। जिससे बच्ची का पेट बड़ा होने लगा। जिसके बाद उसकी माता बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी घटनाक्रम बताया। जिसके बाद बच्ची के पिता गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर गावां थाना में गावां निवासी नकुल चौधरी पिता मसुधन चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 28/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।