जमीन विवाद में महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Feb 09, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में एक जमीन विवाद को लेकर 42 वर्षीय रुशी देवी के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें धनबाद रेफर किया गया। इस मामले में गोपाल साव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक आरोपी अर्जुन कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है।

जमीन विवाद में महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में 42 वर्षीया महिला रुशी देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रुशी देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुण्डी गांव का है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में महेशलुण्डी निवासी गोपाल साव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में महेशलुण्डी निवासी अर्जुन कुमार साव, खूबलाल साव, सारो देवी एवं अमन कुमार साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अर्जुन कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद रविवार को अर्जुन को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। गोपाल का कहना है कि उसकी पत्नी जब अपने घर की छत पर कुछ काम से गयी तो देखी कि उसके हिस्से के मकान में खूबलाल साव के द्वारा दीवार दी जा रही है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी मना करने गयी तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी पत्नी के साथ गोली-गलौज एवं लाठी-डंडा तथा कुल्हाडी से मारपीट कर दी जिससे उसकी पत्नी का सर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।