Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSerious Accident on Giridih-Jamtara Road Car and Toto Collide Multiple Injuries Reported
शादी से लौट रहे ऑटो और कार में टक्कर, चार घायल, एक रेफर

शादी से लौट रहे ऑटो और कार में टक्कर, चार घायल, एक रेफर

संक्षेप:

बेंगाबाद में गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य पथ पर बुधवार रात को एक कार और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के परिणामस्वरूप टोटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nov 20, 2025 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह जामताड़ा मुख्य पथ पर महेशमुंडा के पास बुधवार की देर रात कार ओर टोटो के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टोटो और कार दोनों सड़क के किनारे पलट गए। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद पंचायत के बड़कीटांड़ निवासी राजू दास, रुपलाल दास, दारा दास, थंबी दास आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महेशमुंडा के आरोग्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसमें राजू दास की स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार में सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। बताया जाता है कि टोटो सवार बेंगाबाद के पतरोडीह गांव में आयोजित शादी समारोह से बंधाबाद घर वापस लौट रहे थे। इस बीच रात्रि के लगभग साढ़े नौ बजे महेशमुंडा चौक पर गांडेय से बेंगाबाद की ओर जा रही जे एच 10 सी वी 6982 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी ऑटो की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एसआई सुरेंद्र सिंह सदल बल, स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कार मालिक द्वारा घायलों को इलाज कराने की जवाबदेही लिए जाने पर पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।