
कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर
गावां। गावां बाईपास रोड पर गुरुवार सुबह एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मो शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गावां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने...
गावां। गावां बाईपास रोड स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार सुबह एक कार और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों का वाहन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि पिहरा के कोहरवा निवासी मो शाहिद 38 वर्ष पिता मो आबिद मंझने से अपने घर कोहरवा जा रहा था। इसी बीच बाईपास रोड पर धनबाद से बिहार जा रही एक कार से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




