शिष्या को लेकर शिक्षक फरार, जमुई में रचाई शादी

Apr 04, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

तिसरी प्रखंड के एक गांव में एक शिक्षक ने अपनी शिष्या को भगाकर जमुई में शादी कर ली। लड़की की शादी पहले से तय थी, लेकिन गुरु जी ने उसे भगा लिया। लड़की के परिजनों ने तिसरी थाना में न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षक और शिष्या की प्रेम कहानी ने गांव में हलचल मचा दी है।

शिष्या को लेकर शिक्षक फरार, जमुई में रचाई शादी

तिसरी। तिसरी प्रखंड के एक गांव से गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते गुरु जी गुरुवार को अपनी शिष्या को भगाकर ले गए और जमुई में जाकर शादी रचा ली। एक महीने में शिष्या यानी उस लड़की की अपने स्वजाति लड़के के साथ शादी होनेवाली थी। लेकिन इसके पहले ही गुरु जी उक्त लड़की को भगा कर ले गए। इस सम्बन्ध में लड़की के परिजन ने तिसरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत बताया गया कि तिसरी के रहनेवाला युवक एक सुदूरवर्ती गांव में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था।

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही गुरु जी अपनी से उम्र में काफी छोटी शिष्या को दिल बैठे और दोनों की लव स्टोरी चालू हो गई। इधर लड़की के परिजन अपनी बेटी की शादी दूसरे प्रखंड में अपने स्वजाति लड़के के साथ तय कर दी थी। शादी की तिथि भी तय कर दी गई थी और लड़का पार्टी को लड़की वालों की तरफ से उपहार के रुप में डेढ़ लाख की राशि और एक बाइक भी दे दी गई थी। बस कुछ ही दिनों में उस लड़की की अपने स्वजाति लड़के के साथ शादी होनेवाली थी। घर में खुशी का माहौल था और लड़की की शादी की पूरी तैयारी चल रही थी। किंतु इसके पहले ही ट्यूशन पढ़ाने वाले गुरु जी अपनी शिष्या को भगा कर ले गए और शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। वहीं घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब काफी देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। अंत में परिजन ने तिसरी थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रपट लिखाकर न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक लड़के ने उक्त लड़की से जमुई में शुक्रवार को शादी कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।