Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSeminar on Educational Philosophy of Maharshi Aurobindo at KN Bakshi College
केएन बक्शी कॉलेज में पाठ्यक्रम पर आधारित संगोष्ठी

केएन बक्शी कॉलेज में पाठ्यक्रम पर आधारित संगोष्ठी

संक्षेप:

बेंगाबाद के केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि अरविंद के शिक्षा दर्शन पर विचार प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिक्षा...

Aug 31, 2025 03:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पाठ्यक्रम पर आधारित शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महर्षि अरविंद के शिक्षा दर्शन पर प्रशिक्षणार्थियों ने लेख प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महर्षि अरविन्द का शिक्षा दर्शन बालक के समग्र, बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित है। जिसका अंतिम लक्ष्य मानव को अतिमानव की स्थिति तक पहुंचाना है। इस शिक्षा का उद्देश्य स्वयं के भीतर की पूर्ण क्षमता को उजागर करना और एकीकृत, सचेतन मन का निर्माण करना है,जो इंद्रियों के संवर्धन और समग्र विकास को सुनिश्चित करे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉ शंकर सिंह ने कहा कि अरविन्द मानते थे कि मनुष्य के भौतिक और आध्यात्मिक विकास में संतुलन आवश्यक है, ताकि वास्तविक सुख और शांति प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के मौके पर छात्रों ने अपना अपना विचार रखा और शिक्षा को महत्व दिया है।