
28 जनवरी से 18 फरवरी तक सेविका चयन के लिए होगी आमसभा
जमुआ में बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन आमसभा के माध्यम से किया जाएगा। तिथि निर्धारित है, लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ढोल पिटवाकर सूचना देने की मांग की जा रही है ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। यह प्रक्रिया जमुआ प्रखंड में पुरानी है।
जमुआ, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमुआ द्वारा आंगनबाड़ी सेविका का चयन आमसभा के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है, लेकिन संबंधित गांव में इसकी सूचना अभी तक आमजनों को नहीं दी गई, इसके लिए ढोल पिटवाकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन की जानकारी ग्रामीणों को दिया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी सेविका की चयन की तिथि, आम सभा होने की जानकारी ग्रामीणों को नहीं रहने के कारण आमसभा मनमानी ढंग से कर दिया जाता है। ज्ञात रहे कि आयोजित आमसभा में सर्वप्रथम सदस्यों से बैठक पंजी पर सदस्यों से हस्ताक्षर करवा लिया जाता है और जब मामला विवादास्पद बन जाता है, तब पदाधिकारी अपने कार्यालय में चयन कर देते हैं।
यह वाकया जमुआ प्रखंड में काफी पुराना है। जानकारी के अनुसार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह के पत्रांक 407, स.क.को दिनांक 10. 03. 2025 के प्रसंग के आलोक में भंडारो 01 में 28 जनवरी, बाटी 07 फरवरी, पोबी दक्षिण भाग 11 फरवरी, जरीडीह 14 फरवरी, नावाडीह दक्षिण भाग 18 फरवरी को सेविका का चयन आम सभा के माध्यम से किया जाना है। आमसभा के संदर्भ में महिला पर्यवेक्षिका, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सूचना दी गई है। एएनएम, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ को इस बाबत सूचना बाल विकास परियोजना के माध्यम से दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




