Gridih News: मां के साथ लापता हुई बेटी का दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
Gridih News: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड पंचायत में एक मां और उसकी 13 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह गुम हो गईं। घर से निकली दोनों का दो दिन में भी कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की और सभी संभावित ठिकानों पर खोजबीन की जा रही है।

Gridih News: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड पंचायत के एक गांव से मां और 13 वर्षीय बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर से निकली दोनों का दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने रविवार को बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी और 13 वर्षीय पुत्री शनिवार को सुबह करीब 7 बजे गिरिडीह शहर स्थित एक मोहल्ले में बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, पर देर शाम तक रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची थी।
इसकी सूचना मिलने के बाद घर के सदस्य और रिश्तेदारों ने गिरिडीह, बेंगाबाद और आसपास के इलाकों में दोनों की खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां-बेटी के साथ कोई अनहोनी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर बेंगाबाद पुलिस महिला और नाबालिग बच्ची के मोबाइल नंबर, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मां-बेटी के लापता होने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को दोनों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत बेंगाबाद थाना या परिवार को सूचित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


