
कबाड़ से जुगाड़ कर बच्चों ने 27 प्रोजेक्ट की लगाई प्रदर्शनी
बगोदर के द लिटिल फ्लावर एकेडमी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने कबाड़ से 27 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रोजेक्ट का जायजा लिया और बच्चों की सराहना की। बच्चे डॉक्टर, पुलिस, और डाकिया के रूप में भी दिखे। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में थे और अपने संबंधित विभागों के कार्यों से अवगत कराया।
बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के जरमुन्ने रोड में संचालित द लिटिल फ्लावर एकेडमी स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत कुल 27 प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों के द्वारा प्रोजेक्ट का जायजा भी लिया गया एवं बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे कुछ खास अंदाज में भी दिखे। डाक्टर, पुलिस, पोस्ट मैन आदि के भी रोल में भी बच्चे देखे गए। सबसे खास बात यह थी कि विभाग के अनुसार बच्चे यूनिफॉर्म में देखे गए। डाक्टर का रोल निभाने वाले बच्चे डाक्टर के यूनिफॉर्म और वेशभूषा में नजर आएं जबकि पुलिस का रोल करने वाले बच्चे पुलिस ड्रेस में एवं डाकिया का रोल निभाने वाले बच्चे भी खाकी ड्रेस में नजर आए।
बच्चों ने संबंधित विभागों के कार्य एवं दायित्व से लोगों को अवगत कराया। दूसरी ओर बच्चों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी काफी बेहतरीन थे। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने बहुत कुछ बताने और समझाने की कोशिश भी की। मौके पर स्कूल के संचालक किशोर कुमार, प्रधानाध्यापक जिवडेक गोडविल बुलिमोर सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में अविनाश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, अंकुश कुमार, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी, कुलदीप कुमार, प्रियेश कुमार, शिल्पी कुमारी, अन्नू कुमारी, निशा कुमारी, कुसूम कुमारी आदि उपस्थित थीं। ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




