स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन
देवरी में प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक में सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और स्कूलों में ठहराव पर जोर दिया गया। बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। बैठक में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने और आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन पर चर्चा हुई।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय कमेटी के सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन करने एवं संबंधित स्कूलों में उनके ठहराव संबंधित जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने की। बैठक में स्कूल छोड़ चुके पांच वर्ष से अठरह वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में वापस लाकर नामांकन करने, नामांकित बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने एवं आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष तक के बच्चों की पहली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे में बारह बच्चों का नामांकन करवाया गया। बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने कहा कि सरकारी स्कूलों ने बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों, जन प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को एकजुट होकर सामूहिक पहल करने की जरूरत है। बताया कि स्कूल रुआर के तहत जिन बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाया जा रहा है। उनके ठहराव सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठक आयोजित करने की जरूरत है। मौके पर सीओ श्यामलाल मांझी, बीपीआरओ राधेश्याम राणा, बीपीओ श्रद्धा कुमारी, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, उसमान अंसारी, बीआरपी आकाश कुमार, सीआरपी राजीव रंजन, पवन सिंह, संजय कुमार, अरुण राम, अवधेश राय, अविनाश सिन्हा,सत्यानंद राय, एमो विवेक कुमार, शिक्षक यमुना महतो, सुधीर मंडल, केदार यादव, राकेश कुमार, सुखदेव हाजरा, उमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


