Gridih News: सावन महोत्सव को ले पूजा समितियों ने बनाई रणनीति
Gridih News: गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत में बाबा आशुतोष मंदिर द्वारा रविवार को सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर महाप्रसाद वितरण और रात्रि में कीर्तन भजन का आयोजन होगा।

Gridih News: ताराटांड़। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत में बाबा आशुतोष मंदिर भलपहरी, मोहलीडीह द्वारा रविवार को सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सावन महोत्सव मनाने हेतु मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ सावन उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बाबा आशुतोष मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दिन में महाप्रसाद का वितरण तथा रात्रि में कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष वासुदेव मंडल को सावन उत्सव मनाने हेतु आय-व्यय का लेखा जोखा संधारण करने का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा बाबा आशुतोष मंदिर समिति के सचिव जितन पंडित सक्रिय सदस्य सुजित राम, राजेश मंडल, देवेन्द्र मंडल, अनिल यादव, बब्लु मंडल, नरेंद्र यादव को सावन उत्सव से संबंधित पंडाल, बाजा लाईट सजाने की जिम्मेवारी दी गई। मौके पर गौरीशंकर यादव, सुधीर पंडित, रूपेश मंडल, शम्भु ठाकुर, नरेंद्र यादव, पवन मंडल सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।


