स्कूल रुआर 2026 को लेकर सरिया प्रखंड में हुई बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

सरिया प्रखंड में 'स्कूल रुआर 2026' अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षक शामिल हुए। मुख्य चर्चा स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट कम करने पर केंद्रित रही। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

स्कूल रुआर 2026 को लेकर सरिया प्रखंड में हुई बैठक

सरिया। सरिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को “स्कूल रुआर 2026” अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड के सभी सरकारी शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ एल एन तिवारी ने की। मौके पर बीईओ, सीओ भी मौजूद रहे। मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि बाबुल मंडल, जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, उपाध्यक्ष सुशील मंडल, उप प्रमुख रामदेव तथा विभिन्न पंचायतों के मुखिया व शिक्षक भागीरथ प्रसाद, तरुण बनर्जी, रमेश बर्मा, सुरेश विद्यार्थी, मुकेश कुमार भी थे।

बैठक में “स्कूल रुआर 2026” अभियान के तहत स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने, नामांकन दर बढ़ाने और ड्रॉपआउट को कम करने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार करें जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं, और उन्हें पुनः नामांकित कराने की पहल करें। इसके साथ ही विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया जाएगा। अंत में सभी शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि “स्कूल रुआर 2026” अभियान को सफल बनाते हुए सरिया प्रखंड को शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति वाला प्रखंड बनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।