सरिया: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
सरिया। सरिया के कबड़िया टोला में रविवार दोपहर को तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा महेंद्र पासवान का पांच वर्षीय बेटा...

सरिया। सरिया के कबड़िया टोला में रविवार दोपहर को तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा महेंद्र पासवान का पांच वर्षीय बेटा आरुष है। छठ पर्व में बच्चे की मौत से सरिया के कबड़ियाटोला में मातम पसर गया।
घटना को लेकर बताया जाता है कि महेंद्र पासवान का परिवार रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य के अर्घ्य के दिन छठ घाट जाने की तैयारी में था। महेंद्र पासवान एवं आसपास के लोग कबड़ियाटोला तालाब में ही छठ मनाते है। रविवार शाम को लगभग तीन बजे आरुष घर से निकल कर तालाब की ओर चला गया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उस तालाब में किसी लोगों ने पर्व नहीं मनाया। आरुष आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। जबकि उसके पिता महेंद्र पासवान मजदूर है। घटना से परिजनों के घर मातम पसरा हुआ है।
