Gridih News: महिला समिति ने संस्कार केंद्र के प्रमुखों को किया सम्मानित
Gridih News: गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को वंदना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं संस्कार केंद्र प्रमुखों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के साथ संस्कार देने की विद्या भारती की विशेषता पर जोर दिया। छात्रों को गणित एवं विज्ञान मेले में सफल होने पर बधाई दी गई।

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में मंगलवार को वंदना सभा के दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गिरिडीह मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सरावगी, श्री देवी सरावगी, तूलिका सरावगी, ज्योति बुधौलिया एवं सीमा झुनझुनवाला ने प्रधानाचार्य आनंद कमल सहित विद्या भारती के पांच संस्कार केंद्र प्रमुखों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इनमें गद्दी मोहल्ला के नारायण दास, धरियाडीह की रेशमा कुमारी, हुट्टी बाजार की मीनाक्षी कुमारी, मोहलीचुवां के अनिल दास और डांडीडीह की आशा कुमारी शामिल रहे। मुख्य अतिथि आरएसएस के रांची जिला ग्रामीण कार्यवाह विकास ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना विद्या भारती की विशेषता है।
प्रधानाचार्य ने गणित एवं विज्ञान मेले में विद्यालय के द्वितीय चैंपियन बनने पर विद्यार्थियों को बधाई दी। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। मंच संचालन अजित मिश्र ने किया।

